हमारे अवलोकन

ग्रामसभा रजला के प्रधान श्रीमती शशिप्रभा देवी का परिवार शिक्षित परिवार रहा है, इनके ससुर आदर्श राष्ट्रीय इण्टर कालेज चोलापुर के रिटायर्ड प्रधानाचार्य रहे हैं, ये खुद ग्राम विकास के लिए अपने पति के साथ कदम से कदम मिलाकर तत्पर रहती हैं।

सुविधाएँ उपलब्ध

आवास की सुविधा, राशनकार्ड – सफेद कार्ड, लाल कार्ड, अन्त्योदय कार्ड, पीला कार्ड, पेंशन-वृद्धा, विकलां, विधवा। रानी लक्ष्मी योजना, मनरेगा, वृक्षा रोपड़, राशन की दुकान, स्वच्छ पेयजल, नाली, खड़ंजा, चकरोड, सीवर, सड़क की सुविधा।  बिजली सुविधा, सिंचाई सुविधा, शौचालय सुविधा, काम मिलने की गारंटी की सुविधा|

ग्राम पंचायत

ग्रामसभा रजला न्यायपंचायत नियारडीह के उत्तर गोमती नदी के किनारे नाले पर बसा है, इस गाॅव के प्रधान श्रीमती शशिप्रभा देवी हैं। यह गाॅव 11 वार्ड में बटा हुआ है तथा इसकी जनसख्ंया 3672 है। गाॅव में मुख्य रूप से क्षत्रिय व ब्राह्मण बिरादरी का वर्चस्व है जो सरकारी, गैरसरकारी तथा मजदूरी व कृषि से जुड़े हुए हैं। गाॅव में एक प्राईमरी स्कूल तथा एक इण्टरमीडिएट कालेज है। गाॅव के लोग पान, परचून की दुकान करके अपनी आजीविका चलाते हैं। गाॅव में बिजली व पानी की सुविधा है।